फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती? बीजेपी नेता ने टी-शर्ट पर कसा तंज तो कांग्रेस ने दिया जवाब

Sat, 24 Dec 2022 03:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की टी-शर्ट एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी और उनकी टी-शर्ट को लेकर टिप्पणी की, जिस पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। जेपी दलाल ने भारत जोड़ो यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि, राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती। उन्होंने दावा करते हुए कहा, मैं जहां-जहां जाता हूं, वहां लोग एक सवाल जरूर पूछते हैं। सर्दी के मौसम में ऐसी कौन सी दवाई राहुल जी खाते हैं, जिससे एक टी-शर्ट में उन्हें ठंड नहीं लगती। जेपी दलाल के इसी बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें