संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत के लिए जिले के काफी संख्या में किसानों ने दिल्ली कूच किया है। रात को काफी किसान यहां गुरुद्वारा तेगबहादुर में रुके थे, जो सुबह छह बजे ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए निकल गए। वहीं बसों में भी काफी संख्या किसान दिल्ली के लिए निकले हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर तैनात रही।