जींद नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर लगाया गया। इसमें 10 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत प्रॉपर्टी आईडी को लेकर थी, जिनका समाधान करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएमसी गुलजार मलिक, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी समेत नगर परिषद अधिकारी मौजूद रहे। डीएमसी गुलजार मलिक ने कहा कि सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा जिन शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो सकता, उनका एक-दो दिन में समाधान कर दिया जाएगा।