सिरसा के कालांवाली में चोरियों की घटनाएं न रूकने पर पुलिस से खिलाफ शहरवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। पुरानी अनाजमंडी के बाहर शहरवासियों ने टैंट लगाकर अपना धरना शुरू कर दिया है। अहम बात यह है कि भाजपा नेता, आप नेता और मौजूदा विधायक स्वयं धरने को समर्थन दे रहे हैं।