फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिता रामकुमार को मंत्री न बनाने से रजत ने जताई नाराजगी, बाद में फिर से पोस्ट कर कही ये बात

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकुमार गौतम को मंत्री नहीं बनाने पर उनके बेटे रजत गौतम ने पहले राजनीति छोड़ने की बात कही, लेकिन अब उन्होंने कहा कि वह इस बात से आहत तो हैं, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम करेंगे।वीरवार शाम को विधायक रामकुमार गौतम के बेटे एडवोकेट रजत गौतम ने अपने फेसबुक फेज पर लिखा कि सभी को बधाई। अपने पिता के भाग्य को देखते हुए मैंने तय कर लिया है कि यह राजनीति मेरे और मेरे पिता के लिए नहीं है, क्योंकि हम भ्रष्ट, अपराधी या व्यवसायी नहीं हैं। अलविदा राजनीति। आपसे फिर कभी नहीं मिलूंगा। उनका यह संदेश पूरे सफीदों हलके में वायरल हो गया और आम लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें