पंचकूला नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव सोमवार 4 नवंबर को चुनाव अधिकारी के अचानक बीमार हो जाने के चलते आगे खिसक गए। अब नई तारीख का ऐलान होगा उसके बाद ही चुनाव संपन्न करवाए जा सकेंगे। जानकारी के अनुसार पंचकूला नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 4 नवंबर को संपन्न होने थे, जिसके लिए सुबह ही भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 पार्षद गले में बीजेपी का पटका पहन मेयर कुलभूषण गोयल के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। विधायक चंद्र मोहन के साथ भी कांग्रेस के सभी आठ पार्षद और एक जजपा पार्षद भी एक जुटता दिखाते कांग्रेस के साथ चुनाव स्थल पर पहुंचे। लेकिन लगभग 11:00 बजे यह सूचना बाहर आई कि चुनाव अधिकारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह अपने इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद चुनाव आगामी तिथि के लिए पोस्टपोन कर दिए गए।