सिरसा में स्थानीय लघु सचिवालय में वीरवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।सायरन बजाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल के कर्मचारियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाकर अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। टीम ने सर्च ऑपरेशन किया गया और बेहोश व मृतकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और बेहोश हुए लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया।