हरियाणा के सिरसा में गांव धोत्ड़ के ग्रामीण विवाहिता को जहर देकर मारने आरोपों के मामले में एसपी कार्यालय सिरसा पहुंचे। एसपी कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर विवाहिता के परिजनों और सभी ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया हैं। मृतका विवाहिता के परिजनों ने कहा कि ससुराल वालों ने जहर देखकर 2 सप्ताह पहले मार दिया था। विवाहिता ने अपने बयानों में पति सहित 4 लोगों के जहर देने की बात कही थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक पति को गिरफ्तार किया, जबकि 3 आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिवारवालों का आरोप है कि जांच अधिकारी निरंतर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा है। वहीं, विवाहिता के ससुराल वालों की और से धमकियां दी जा रही हैं।