रोहतक के शिवाजी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ही बहन पर पुरुष मित्र और पुलिस के साथ मिलकर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। हालांकि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण शुक्रवार को लघु सचिवालय में महिला ने धरना दिया। पीड़िता कमलजीत कौर ने बताया कि उसका थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में मकान था और उसकी बहन और उसके पुरुष मित्र ने पुलिस के साथ मिलकर सारा सामान बाहर फेंक दिया और खुद कब्जा करके बैठ गए। इसके बाद आरोपियों ने मकान को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जबकि उक्त मकान को लेकर अदालत में अगले महीने सुनवाई होनी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार के लिए धरना दिया है।