ओलंपियन पहलवान रीतिका हुड्डा को उसके शानदार प्रदर्शन पर हुड्डा खाप की तरफ से 51 हजार रुपये नकद व पगड़ी बांधकर रविवार को सम्मानित किया गया। महासचिव कृष्ण लाल हुड्डा ने कहा कि रीतिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दुर्भाग्य से वह मेडल नहीं जीत पाई। उन्होंने कहा कि रीतिका आगे और भी अच्छा प्रदर्शन कर मेडल जीतकर देश नाम रोशन करेगी।