हरियाणा के के सरकारी व सहायता प्राप्त मेडिकल काॅलेजों के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने मांग की है कि हरियाणा की एमबीबीएस बॉन्ड कम लोन पॉलिसी वापस ली जाए। पॉलिसी में एनईईटी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा में टॉप रैंक लाकर एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को लोन के बोझ तले डाला जा रहा है। मंगलवार को पीजीआईएमएस स्थित डीन पार्क में एमबीबीएस छात्र एकत्रित हुए।