फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में झूठी शिकायतों पर चेयरपर्सन का फूटा गुस्सा, बोलीं सभी मनगढ़ंत, उठाए ये सवाल

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने लघु सचिवालय परिसर के मुख्य सभागार में महिला उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर जमकर शिकायतकर्ताओं का फटकार लगाई। चेयरपर्सन ने कहा कि हमें अपने बच्चों को मुठ्ठी में थामकर रखने की जरूरत है। सच को छुपाने के लिए वह मनगढ़ंत कहानियां बनाते हैं और यहां आते हैं। एक मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि घर का स्नानघर कहां पर है यह कोई बाहर वाला नहीं जानता है। उसका घर में आना जाना है तभी वह जानता है। इतना ही नहीं, आमतौर पर साढ़े सात फुट से लेकर 9 फुट पर स्नानघर का रोशनदान होता है। ऐसे में कोई कैसे फोटो बना सकता है। वहीं यह भी कहा कि हैरानी की बात यह है कि सिरसा से हिसार बुलाकर गलत काम हुआ है। कोई 100 किलोमीटर कैसे चला जाएगा। इससे कहीं ज्यादा नाराजगी उन्होंने इस तरह के मामलों पर जताई जिनमें शिकायकर्ता ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर गलत काम करने की शिकायत दी हुई थी। उन्होंने कहा कि सभी कोल्ड ड्रिंक्स ही क्यों पिलाते है। कोई अन्य चीज कोई क्यू नहीं पिलाता है। कोई जबरदस्ती किसी लड़की या मुझे कुछ पिलाकर दिखाए। यह संभव नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें