फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनिल विज ने किया मुख्यमंत्री पद का दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव को अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद का दावा किया है। अनिल विज ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने खुद को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा पेश किया है। अंबाला कैंट से छह बार के विधायक और प्रदेश में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज ने रविवार को अपने चुनाव कार्यालय से संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान विज ने सीएम पद के लिए इस बार अपनी दावेदारी पेश कर दी है। विज ने पत्रकार वार्ता में अपनी तरफ से किए गए विकास कार्य गिनाने के बाद अंत सीएम पद के लिए दावा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें