फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक रेलवे स्टेशन पर एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा पहुंचे, यूपीएस पर कही ये बात

उत्तर रेलवे मेन्स यूनियन के दिल्ली मंडलीय सम्मेलन में शनिवार को एआईआरएफ (ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन) महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने शिरकत की। रोहतक रेलवे स्टेशन पर आयोजित सम्मेलन में महामंत्री का यूनियन कार्यालय में स्वागत किया गया। सम्मेलन के बाद मंडल मंत्री अनूप शर्मा के साथ पत्रकारों से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों, दोनों को समान डीए मिलेगा। रेलवे को इस बार दो लाख 62 हजार करोड़ का बजट मिला है। यह बजट रेलवे को गति देने के लिए है। इससे रेलवे के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। नई अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे के जर्जर भवनों और कर्मचारियों को नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा देने पर काम किया जाएगा। सिग्नल व्यवस्था को और एडवांस किया जा रहा है। ट्रैक पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें