हरियाणा में जून महीने की शुरुआत में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। नारनौल स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर व मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 31 मई के बाद सम्पूर्ण उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां 10 दिनों के लिए गायब हो जाएगी।