राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन। 21 दिसंबर को हरियाणा में होगी भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं ने भी तेज की तैयारियां। हरियाणा में 21 दिसंबर को एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस एक दिखाई देगी। राज्य के दिग्गज कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के सामने एकजुटता दिखाएंगे। यह यात्रा हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव के लिए अहम साबित होगी।