फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के देवडू रोड पर युवक पर हमला, कार सवारों ने किए 5-6 फायर

नवीन दलाल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:48 PM IST

देवडू रोड पर शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब कुछ गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने गांव थाना कलां निवासी एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर 5-6 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के दौरान जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर मौके पर अपने हथियार और कुछ सामान छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। गांव थाना कलां निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस समय ऋषि कुंज कॉलोनी की गली नंबर दो में रहते हैं और ई-रिक्शा किराए पर देने का काम करते हैं। शनिवार को जब वह देवडू रोड की ओर जा रहे थे, तभी चार-पांच गाड़ियों में सवार कुछ युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पहले लाठी-डंडों और ईंटों से वार किया गया और फिर करीब 5-6 गोलियां चलाईं। अमित ने बताया कि हमलावरों में से दो युवक पुरखास गांव के थे, जबकि अन्य उनके साथी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। करीब 20 साल पहले चली आ रही दुश्मनी के चलते शुक्रवार रात को उन्हें एक फोन कॉल आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें