फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बारिश के बाद घर में करंट आने से लोहे की सीढ़ियों पर चढ़ते समय युवक की मौत

शहर में मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद कबीरपुर में स्थित घर में करंट आ गया। मंगलवार सुबह लोहे की सीढ़िया पर छत पर चढ़ते समय करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कबीरपुर निवासी 30 वर्षीय आकाश अपने पांच बहन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पोषण करते थे। मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद घर के अंदर करंट आ गया। बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे वह लोहे की सीढ़ियों से छत पर जा रहे थे, उन्हें वहीं करंट लग गया। परिजनों ने भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी करंट का झटका लगा। लाइन काटने के बाद झुलसे युवक को लेकर परिजन जिला अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें