फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में एक वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 05:48 PM IST

कुंडली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अंसल प्लाजा के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता आनंद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के बागेश्वर के गांव वजूला फिलहाल बहालगढ़ इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहित (22) और बिहार के बांका के गांव कुरथिया टेकर चिलमिल फिलहाल बढ़मलिक दुर्गा कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार (24) रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जिम जाने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। वह पार्कर मॉल स्थित जिम में नियमित रूप से व्यायाम करने जाते थे। इसी दौरान रास्ते में अंसल प्लाजा के पास हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। वाहन ने हादसे के दौरान उत्तम के सिर को बुरी तरह कुचल दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें