फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: समालखा में वारदात करने जा रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

समालखा में अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश रोहतक के गुढायन गांव निवासी अजय व प्रवीन व सोनीपत के रिढ़ाना निवासी विकास के पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए। शनिवार देर शाम को तीनों को दिल्ली पैरलल नहर के पास बुडशाम गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से विकास और प्रवीन को जेल भेज दिया। अजय को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने टीम शनिवार रात को गश्त के दौरान सिवाह बाईपास पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि तीन युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले हैं और फिलहाल दिल्ली पैरलल नहर के किनारे पर हैं। सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम ने दबिश देकर बुडशाम गांव के मोड पर तीन आरोपियों अजय, प्रवीन, विकास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैग्जीन, 14 कारतूस, दो चाकू एक स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजय और प्रवीन दोस्त हैं और विकास अजय की बुआ का लड़का है। वह तीनों मिलकर समालखा में एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने रविवार को तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से प्रवीन और विकास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, अजय को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें