सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर पर मंगलवार को 1266 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद का रैक लगा। कृषि अधिकारियों ने कहा कि जिलाभर में यूरिया खाद की कमी नहीं रहेगी। यूरिया खाद दो दिनों में जिला के खाद विक्रेताओं तक पहुंचाया जाएगा। किसान अपने आसपास लगने वाले केंद्र से ही खाद प्राप्त कर सकेंगे।