फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में नहीं रुक रही चोरी की वारदातें, निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Feb 2026 03:56 PM IST

जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला महानगर की इंडियन कॉलोनी का है, जहां चोरों ने निर्माणाधीन एक मकान से लाखों रुपये की बिजली की वायरिंग चुरा ली। हैरानी की बात यह है कि चोरी की सूचना 112 पर दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित मकान मालिक ने नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि मकान में बिजली की फिटिंग का काम चल रहा था, इस दौरान अज्ञात चोर मौके से महंगे बिजली के तार चोरी कर ले गए। इससे मकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मकान मालिक बालेराम का आरोप है कि चोरी की जानकारी तुरंत पुलिस की 112 पर दी गई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध कार आती-जाती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सवाल यह है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस कब लगाम लगाएगी और पीड़ितों को कब इंसाफ मिलेगा। दरअसल, यह पहली वारदात नहीं है। पिछले कुछ दिनों में जिले के खरखौदा, गोहाना इलाकों में भी घरों और शिक्षण संस्थानों आदि में चोरी की 10 से ज्यादा वारदात सामने आ चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें