गोहाना शहर में चोरों ने पुरानी अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी में दो जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुरानी अनाज मंडी में पशु आहार विक्रेता की दुकान में कार्यालय का ताला तोड़कर 3.50 लाख रुपये और 1500 अमेरिकी डॉलर चोरी कर ले गए। वहीं, एक अन्य दुकान में दो लाख रुपये की चोरी हुई है।