खरखौदा नगर पालिका कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा डाला है। टीम सफाई कार्य से जुड़े रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रही है। टीम नगरपालिका के कागजी रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ शहर में सफाई व्यवस्था का भी आकलन कर रही है। एसआई राज सिंह के नेतृत्व में टीम ने नपा कार्यालय में सफाई ठेकों, कचरा निस्तारण और वाहनों की आवाजाही से जुड़े दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा, टीम ने शहर के डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर यह जांच की कि कितनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोजाना कचरा उठा रही हैं और सफाई का स्तर क्या है। टीम जांच में जुटी हुई है और कई महत्वपूर्ण फाइलों की जांच की जा रही है। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेगी।