फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: संडे ऑन साइकिल' अभियान, बेहतर स्वास्थ्य व मोटापे के खिलाफ लड़ाई में दे रहा योगदान

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 04:23 PM IST

गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) में रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' अभियान चलाया गया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जनमानस को जागरूक करने का माध्यम बन रहा है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सशक्त करता दिखा। साई केंद्र से सहायक निदेशक मीता भारद्वाज ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण व बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोग प्रेरित होकर पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान देते हुए फिट बने रहें। साई केंद्र व 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी के साथ मिलकर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा, बल्कि रचनात्मक रूप से सोचने और अपने समुदायों में सार्थक योगदान देने के लिए भी प्रेरित करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें