फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 1.66 करोड़ रुपये से बनेंगी गलियां, विधायक व निवर्तमान मेयर ने किया शुभारंभ

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 06:22 PM IST

विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने मंगलवार को कच्चे क्वार्टर मार्केट में नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 11 में निर्माण कार्य पर 1.66 करोड़ रुपये से गलियों व सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड नंबर 11 की कच्चे क्वार्टर मार्केट की जर्जर हो चुकी पुरानी गलियों को सीसी से पक्का करने का काम शुरू किया गया है। इनमें कुछ गलियां बहुत समय पहले सी सी से बनी थी जो अब टूट चुकी है, उनको अब सीसी से बनाया जाएगा। साथ ही कुछ गलियों में सीवरेज और पेयजल की लाइन बिछाई गई थी उसके बाद उन्हें बनाया नहीं गया था। ऐसी गलियों का नए सिरे से निर्माण भी किया जाएगा। इस पूरे कार्य को लगभग 83 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि कल्याण नगर, बत्रा कॉलोनी, भीम नगर और ज्ञान नगर की गलियों के निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पूरे कार्य को भी लगभग 83 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान निवर्तमान पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, अशोक अरोड़ा, राजिंद्र चांदना, पवन तनेजा, लवली भूटानी, राकेश चोपड़ा, मुकेश वर्मा, अमित गुलाटी, मनोज कुमार, बिट्टू कामरा भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें