फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में नुक्कड़ नाटक से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय के यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब ने मंगलवार को नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। जीवीएम में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब की संयोजक प्राध्यापिका डॉ. मीनाक्षी के निर्देशन में सदस्य छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के अनुच्छेद-47 के तहत राज्य को हानिकारक नशीले पदार्थों और मादक पेय के सेवन पर प्रतिबंध लगाने पर वक्तव्य से की गई। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। क्लब की सदस्य छात्रा अनुषा, कशिश, निकिता, अलीशा, वंशिका, रितु, गीतांजलि, श्वेता, प्रियंका, दीपांशी और शिवानी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से हर प्रकार के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को उकेरा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं के नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से युवाओं को सदैव दूर रहना चाहिए। नशे की लत लगने पर युवाओं का भविष्य तबाह हो सकता है। हमें एकजुट होकर नशे के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। इस अवसर पर संयोजक प्राध्यापिका डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि यह कार्यक्रम नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रियंका, डॉ. स्मिति अग्रवाल, मीतू मनोचा, टीना, किरण व सोनिया मलिक उपस्थित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें