फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के महलाना रोड स्थित सेक्टर-23 चौक पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का हुआ अनावरण

महलाना रोड स्थित सेक्टर-23 चौक पर वीर शिरोमणि महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान व निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने शिरकत की। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। इसमें मंत्रोच्चारण करके आहुतियां डाली गई। उसके बाद भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। यह कार्यक्रम महाराजा सूरजमल अनावरण आयोजन समिति व आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 की ओर से किया गया। सेक्टर-23 चौक पर प्रस्तावित वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को 25 दिसंबर 2025 को प्रशासन के दखल के बाद स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 ने अनावरण व आयोजन कार्यक्रम का जिम्मा सरकार को सौंपा दिया था। अब प्रशासन और समिति व आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 के बीच आपसी सहमति बनने के बाद प्रतिमा के अनावरण किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण युवाओं के लिए सहास का है। महाराजा सूरजमल ने भी अनेक लडाइयां लड़ी, उनकी लड़ाई भी इतिहास में दर्ज है। युवाओं को भी महाराजा सूरजमल की प्रेरणा से आगे बढ़ना चाहिए। एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराकर भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार की ओर से मंडियों में लागू की गई बायोमेट्रिक प्रणाली का विरोध नहीं करना चाहिए। बायोमेट्रिक प्रणाली किसानों व व्यापारियों के हक में है। इस दौरान समिति के संरक्षक आनंद हुड्डा, सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश दहिया, डॉ. धर्मवीर मलिक योगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें