मुरथल रोड पर स्थित श्रीराम पार्क में बुधवार को लोग टहलने के लिए गए तो तमाम जगहों पर आई लव मोहम्मद और तमाम इस्लामिक स्लोगन लिखे मिले। जिसके बाद वहां हलचल मच गई। बाद में प्रशासन को सूचना दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शरारती तत्वों ने मंगलवार की रात पार्क में घुसकर झूलों पर लव जिहाद से जुड़े स्लोगन,आई लव मोहम्मद लिखा। कुछ जगहों पर अरबी भाषा में 786 लिखा है। सुबह पार्क में सैर पर आए स्थानीय निवासियों की नजर जब इस्लामिक स्लोगन पर गई तो इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। माना जा रहा है कि किसी ने सौहार्द के माहौल को खराब करने की मंशा से यह हरकत की है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी स्लोगन लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग सत्संग प्रमुख नरेंद्र पाल शर्मा कहा कि इस तरह के मामलों में अक्सर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने का खतरा होता है, लिहाजा प्रशासन को शिकायत दी जा रही है। जिससे माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई हो।