सोनीपत नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल एक बार फिर विवादों में आ गया। ट्रक ड्राइवरों ने भिगान टोल पर जाम लगा दिया। ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि टोल से गुजरते समय ट्रक को ओवरलोड बताया गया। ट्रक में दस टन सामान था। ओवरलोड के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया गया। विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने टोल पर ही जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा है। भारी संख्या में ट्रक ड्राइवरों को देख टोल कर्मचारी बूथ छोड़कर भागे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टोल को फ्री कर जाम खुलवाया। ट्रक ड्राइवरों को पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खोला गया।