फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में र्ड-1 में 3.73 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन, पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन

नवीन दलाल Updated Sat, 11 Oct 2025 05:40 PM IST

विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन शनिवार को वार्ड-1 में करीब 3.73 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस राशि से वार्ड में सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन, पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाने संबंधी कार्य किए जाएंगे। वार्ड में सीवरेज व पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन बिछने से लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक निखिल मदान ने बताया कि जटवाड़ा के खिजर पार्क के पास से हनुमान नगर तक सीवरेज व पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब 80 लाख रुपये से करवाया जाएगा। साथ ही जटवाड़ा चुंगी से सीएसडी कैंटीन (फ्लाइओवर तक) सड़क के दोनों ओर स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी, फुटपाथ पर टाइलें भी लगवाई जाएंगी। इस कार्य पर करीब 1.74 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि कुम्हार गेट से चंदन पेट्रोल पंप तक नाले में करीब 18 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर किया जाएगा। इसके अलावा एक शौचालय भी बनाया जाएगा। साथ ही करीब 21 लाख रुपये से नानक चक्की वाली गली में सीवरेज लाइन बिछाकर इसे सीसी से पक्का करवाया जाएगा। करीब 80 लाख रुपये की लागत से शंकर की कुई से गोल्डन स्कूल गेट तक सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इन सभी कार्यों के पूरा होने से वार्ड-1 में सीवरेज व पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा, लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने मौके पर मौजूद ठेकेदार प्रतिनिधियों को सभी कार्यों को तय समय सीमा व उचित गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें