फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के समग्र विकास को लेकर समाजिक और व्यापारिक संगठनों ने की संगोष्ठी

न्यू काॅलोनी में रविवार को सोनीपत समाज पंचायत एवं जिला व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत की वर्तमान स्थिति, विकास की दिशा एवं भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन से यह मांग की जाएगी कि हर माह सामाजिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक की जाए, जिससे शहर से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। बैठक में सोनीपत का ऐतिहासिक नाम स्वर्णप्रस्थ रखे जाने की मांग सर्वसम्मति से उठाई गई। यह भी निर्णय लिया कि यह अभियान पूर्ण रूप से गैर-राजनीतिक रहेगा और केवल शहर हित में कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें