फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में सुरक्षा का अलर्ट, बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड ने खंगाला रेलवे स्टेशन

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार सुबह रोहतक से रेलवे स्टेशन पर पहुंची बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमों ने जीआरपी व आरपीएफ के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड टीम ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की। गणतंत्र दिवस समारोह के मध्यनजर सोनीपत रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। दिल्ली के नजदीक होने के चलते रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बुधवार सुबह रोहतक से बम निरोधक दस्ते के प्रभारी एएसआई शमशेर सिंह के साथ उनकी आठ सदस्यीय डॉग स्कवायड टीम ने जीआरपी प्रभारी नरेश कुमार, आरपीएफ प्रभारी व पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान सभी प्लेटफार्म पर जांच अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड टीम ने यात्रियों के सामान की जांच की। ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया गया। अभियान को देखते हुए यात्रियाें में भी किसी अनहोनी घटना का भय बना रहा। हालांकि टीम ने इसे सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बताते हुए यात्रियों की शंकाओं का समाधान किया। संदिग्ध से की जा रही पूछताछ जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए सभी स्टेशनों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिसकर्मी शिफ्टों में ड्यूटी दे रहे हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र साथ रखने, सुरक्षा में सहयोग करने और किसी संदिग्ध सामान व व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत रेलवे पुलिस को सुचित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बुधवार को रोहतक से पहुंची बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीम ने जीआरपी व आरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे चले अभियान के दौरान यात्रियों के सामान के साथ ही ट्रेनों में भी जांच की गई। गणतंत्र दिवस तक अभियान जारी रहेगा। -नरेश कुमार, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें