फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश के विरोध में सोनीपत में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

सोनीपत नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में झाडू प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार को प्रदेश सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने एसएमडब्ल्यू एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश का विरोध किया। राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री ने कहा कि वीरवार से सभी कर्मचारी एमएमडब्ल्यू एप पर ऑनलाइन हाजिरी न देकर रजिस्टर में हाजिरी लगाएंगे। रोहतक में 27 अप्रैल को राज्य स्तरीय कन्वेंशन बुलाकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा की जाएगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने की और मंच संचालन इकाई सचिव राजाभाई ने किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान संदीप तूर, राजपाल, वीरेंद्र, नीतिन, विनोद शर्मा, सफाई कर्मचारी भारत बोहत, सन्नी, त्रिलोक, महिला सब कमेटी की प्रधान कमलेश, कांता, गीता, कविता भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें