फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा का विरोध जताकर फूंका पुतला

रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने सोमवार को मजदूर विरोधी नीति 2025 व ठेका प्रथा का विरोध करते हुए पुतला फूंका। ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि मंच के सदस्य एक माह से अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के गेट पर धरना दे रहे हैं। आज तक नगर निगम प्रशासन ने उनकी सस्याओं का समाधान नहीं करवाया है। जब कर्मचारियों ने अपने हक की आवाज उठाई तो ठेके पर लगे करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसी को लेकर संविदा कर्मी 3 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अगर हटाए गए कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया गया तो वह आमरण अनशन पर मजबूर होंगे। मुकेश टांक ने बताया कि नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से अब तक हटाए गए कर्मचारियों की कोई भी सुनवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। उनकी मांग है कि ठेका प्रथा को जड़ से समाप्त किया जाए, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान मुकेश कर्मा, युधिष्ठिर, रविंद्र, सावन कुमार, रितेश, घनश्याम, इंद्रजीत, सुमित, सचिन, जोगिंद्र, अनिल, सुनीता, सुनीता, माया, सुषमा, रामकुमार, सुमित, कश्मीरी, प्रशांत, अमित, शकुंतला, रणबीर, जगबीर, सुनील मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें