सोनीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया। घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही है। सभी दोस्त शाम के समय पर साथ में घूमने निकले हैं। युवक घर नहीं आया तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं, 23 अप्रैल की रात का एक आरोपी की मां बेटे के साथ थाने पहुंची और युवक की हत्या की जानकारी दी। आरोप है कि युवक की हत्या ईंट व शराब की बोतल से हमला करके की गई है। पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लेकर देर रात खरखौदा बाईपास स्थित खंडहर के कमरे में दबाए गए शव को बरामद किया।