फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धा भाव से निकाला गया नगर कीर्तन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से श्रद्धा भाव से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई ढाडी जत्था से ज्ञानी सुरेंद्र सिंह पारस ने की। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने अनेक करतब दिखाए। पंज प्यारों की अगुवाई में बड़ी संख्या में साध-संगत नगर कीर्तन में शामिल हुई। शहर के बाजारों में उल्लास का माहौल नजर आया। इससे पहले नगर कीर्तन की शुरुआत गीता भवन चौक से की गई। यहां से नगर कीर्तन सेक्टर-15 गुरुद्वारा साहिब, विवेकानंद चौक, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड सुजान सिंह पार्क गुरुद्वारा साहिब, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में पहुंचेगा। शहर के प्रमुख मार्गाें पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कीर्तन का भव्य स्वागत किया। संगत व सेवादार पालकी के आगे सफाई करते हुए आगे बढ़े। साथ ही श्रद्धालुओं ने कीर्तन-भजन व गुरु वाणी से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टियों ने पारंपरिक कलाओं व करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने सभी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। संगत ने मत्था टेककर अरदास की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें