सोनीपत के गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित ससुराल में पगफेरे की रस्म पूरी कर पत्नी के साथ जींद स्थित गांव खांड़ा ख़ेड़ी लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दूसरे कार में टक्कर लगने से हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।