हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचने पर तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की तो वह 10 मार्च को चंडीगढ़ सेक्टर-3 में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जाएंगे। वेतन नहीं मिलने के कारण पंप ऑपरेटरों की तरफ से होली पर्व से पहले शहर में पानी आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। इससे पहले कर्मचारी पंचायत भवन में एकत्रित हुए।