सोनीपत के मुरथल रोड पर बुधवार शाम डेंटल क्लीनिक में अचानक आग लग गई। वहां पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई। आग की लपटें दुकान के बाहर तक आने लगीं। इसकी सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।