फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में छात्र अभिभावक संघ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक का जलाया पुतला

महिला पुलिसकर्मियों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोप के मामले में छात्र अभिभावक संघ के सदस्यों ने सोनीपत के गीता भवन चौक पर विरोध स्वरूप जींद के पुलिस अधीक्षक का पुतला जलाया। उन्होंने सरकार व पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से न्यायिक जांच या उच्च स्तरीय जांच की मांग की। छात्र अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर ने कहा कि पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं है। महिला पुलिसकर्मियों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोप के मामले में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि प्रदेश में अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर प्रदेश छोड़ दें। उसके बाद भी प्रदेश में हत्या, लूटपाट जैसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। जांच के नाम पर बरगलाने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें