फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में अनोखा प्रदर्शन, जिला पार्षदों व ब्लॉक समिति सदस्यों ने पकौड़े तलकर एक रुपए में बेचे

सोनीपत में जिला पार्षदों व ब्लॉक समिति सदस्यों ने गोहाना रोड पर स्थित जिला परिषद कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन हड़ताल जारी रखी। शनिवार को जिला पार्षदों व ब्लॉक समिति के सदस्यों ने अनोखा प्रदर्शन कर सरकार से अपील की, कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। सभी ने मिलकर कार्यालय के सामने पहले पकौड़े तलकर रोष जताया। फिर पकौड़ों को एक रुपये के हिसाब से बेचा गया। जिला पार्षदों ने सरकार पर उन्हें बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनको पकौड़े बेचकर ही गांव का विकास करवाना पड़ेगा। इससे पहले जिला पार्षदों ने जिला परिषद कार्यालय के सामने पकौड़े तलकर राहगीरों को एक रुपये में खिलाए। जिला पार्षद व ब्लॉक समिति के सदस्य तीन दिन से जिला परिषद कार्यालय के सामने 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। तीसरे दिन पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन कर रोष जताया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर अनदेखी की जा रही है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, उनका प्रयास जारी रहेगा। जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों को गांवों में विकास के लिए सांसद व विधायक की तर्ज पर वर्ष में एक बार कोटा दिया जाए। विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से बहुत कम ग्रांट दी जा रही है। उनकी सरकार से मांग है कि प्रत्येक जिला पार्षद काे ग्रांट के अतिरिक्त एक करोड़ रुपये व ब्लॉक समिति सदस्य को 50 लाख रुपये वार्षिक मुहैया करवाया जाए, जिससे वह विकास कार्य करवा सकें। डीपीसी का दोबारा से गठन किया जाएगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंचायती राज को मजबूत किया जाए। अन्यथा सरकार इसे पूर्ण रूप से खत्म करें। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने पंचायती राज संस्था में अरबों रुपये का जीएसटी घोटाले का आरोपों पर भी जांच की मांग की। उन्होंने ग्राम सचिवों व अन्य अधिकारियों को जीएसटी घोटाले व ई-रिक्शा घोटाले किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी 50 हजार के कार्य के बाद दो-दो लाख रुपये के बिल काट रहे हैं। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा ने कहा कि पंचायती राज में इंजीनियरिंग शाखा ने लूट मचा रही है। सोनीपत ब्लॉक समिति की दो साल में छह बैठकें हो चुकी है, लेकिन कोई भी कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। बार एसोसिएशन से अधिवक्ता आशीष खत्री, मोहित, सागर, रवि, सीआईटीयू के नेता आनंद शर्मा व विभिन्न गांवाें के सरपंचों ने भी पार्षदों का समर्थन किया है। धरने पर जिला पार्षद संत कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य जोगेंद्र, सचिन व जिला पार्षद प्रतिनिधि यशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें