फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में आस्था की राह में भरी गंदगी, छठ पूजा घाट तक कैसे पहुंचेंगे लोग

सोनीपत के कुंडली की प्रेम कॉलोनी में नालों की सफाई न होने के कारण हालात खराब बने हुए हैं। जीटी रोड (एनएच-44) के सर्विस रोड पर भी पानी भर रहा है। नगरपालिका की अनदेखी के कारण लोग दो माह से परेशान है। लोगों ने बुधवार को कॉलोनी में एकत्रित होकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के चलते पूर्वांचल के लोगों ने घाट तैयार किए हैं। नपा प्रशासन की अनदेखी के चलते आस्था की राह में गंदगी भरी हुई है। घरों के आगे गलियों में दो माह से पानी भरा हुआ है। ऐसे में व्रती लोग छठ पूजा घाट तक कैसे पहुंचेंगे। रमेश खत्री, धर्मबीर खत्री, कुंदन, गणेश , शिवेंद्र, गुड्डू, अजय, पदम सिंह, रविंद्र, अभिषेक ने बताया कि कॉलोनी में नाले की सफाई न होने के कारण सड़कों पर दो माह से पानी भरा हुआ है। लोग इसमें कूड़ा कचरा फेंक रहे हैं। नाले ओवरफ्लो होने से घरों के सामने दूषित पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन नालों की अभी तक सफाई नहीं कराई गई। आज अनदेखी के कारण लोग व बच्चे बीमार हो रहे है। उन्हें दूषित पानी से गुजरकर अपने गंतव्य की ओर से जाना पड़ रहा है। कई दिन तक पानी भरा रहने से सड़क टूट चुकी है। पानी से भरे गड्ढों से वाहन निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें