गांव रतनगढ़ में प्लॉटों से वंचित रहे बीपीएल परिवार के सदस्यों ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्लॉट मुहैया कराने की मांग की। लोगों का कहना था कि उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 100-100 गज के प्लाॅटों के लिए आवेदन किया था। ड्रा के दौरान कुछ लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए। अभी भी कुछ परिवार ऐसे रह गए जिनके पास रहने के लिए 30-30 गज के घर है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी बीपीएल परिवारों को प्लॉट मुहैया कराए जाने थे। सरकार ने चंद लोगों को 100-100 गज के प्लॉट आवंटित करके खानापूर्ति की गई है। लोगों को प्लॉट दिलाने की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी जाएगा।