सोनीपत के गन्नौर के खेड़ी रोड स्थित घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।