फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में गणतंत्र दिवस की धूम, विधायक निखिल मदान ने किया ध्वजारोहण

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Jan 2026 02:52 PM IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद स्कूली बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का खूब मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गईं। इनमें आईटीआई समेत कई विभागों की झांकियों के जरिए शिक्षा, किए गए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर शहर के समाजसेवियों, पुलिस कर्मियों, नगर परिषद कर्मचारियों और कार्यक्रम में सहयोग करने वालों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें