सोनीपत में गन्नौर के गांव बजाना कलां में बेटियों को शिक्षित करने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। जिसके तहत छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली को स्कूल की प्रबंधक अनीता कुमारी ने हर झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने गांव की गलियों में बेटियों को शिक्षित करने के लिए नारे लगाए। गांव के बुजुर्गों ने इस अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की। स्कूल प्रबंधक अनीता ने बताया कि बेटियां शिक्षित होकर दो परिवारों को संवारती है। शिक्षित बेटियां पिता के कुल के साथ ही पति के कुल को भी आगे बढ़ाने में अहम योगदान देती हैं। आज बेटियां बेटों से पीछे नहीं है। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता को साबित किया है। ऐसे में सभी अपनी बेटियों को शिक्षित करें और उनके सपनों को पंख करने के लिए सहयोग करें। बेटियां भी अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। ग्रामीणों को बेटियों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नारों से गांव की गलियां गूंज उठी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ देश में साक्षरता को बढ़ाओ और अन्य नारे लगाते हुए बेटियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। अभिमान की गांव के बुजुर्गों ने सराहना की। इस दौरान उप प्रधानाचार्य नवीन धनखड़, अमित बूरा, मोहित काट्यान व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।