सोनीपत। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का आयोजन उत्तर मंडल रेलवे व साई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ स्टेशन परिसर के अधिकारी विश्राम गृह के बाहर महिला शक्ति से झंडी दिखवाकर किया गया। इसके बाद साइकिल सवार स्वस्थ स्वास्थ्य का संदेश देते हुए एटलस रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड से होते हुए दोबारा स्टेशन परिसर पर पहुंचे। रैली का नेतृत्व अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच, रेलवे के वाणिज्यिक निरीक्षक मुकेश बर्डे, स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक युद्धवीर दहिया, साई से सहायक संचालक मीता भारद्वाज, मुख्य कुश्ती प्रशिक्षक बलवंत ने किया। रैली में करीब 60 रेलवे कर्मियों ने परिवार सहित, साई के टीम सदस्य, आरपीएफ, जीआरपी की टीम शामिल रही।