फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में खाद, बीज व कीटनाशक की दुकान बंद रख किया प्रदर्शन

प्रदेश सरकार की तरफ से लागू किए गए बीज संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में लगातार दूसरे दिन बीज मार्केट के दुकानदारों ने हड़ताल रखी। बाजारों में बीज, खाद और कीटनाशकों की दुकान बंद रही। दुकानदारों ने बीज मार्केट में एकत्रित होकर रोष जताया। सोमवार को दुकानदारों ने विरोध जताने के बाद रात को दुकानें खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन मंगलवार सुबह एक बार फिर हड़ताल पर लौटते हुए दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया। दुकानदारों के हड़ताल पर जाने से किसानों को जरूरी कृषि सामग्री नहीं मिल पा रही। दुकानदारों का कहना है कि सरकार की तरफ से लाए गए नए विधेयक में उन्हें भी बीज की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर दोषी ठहराया जाएगा, जो कि अनुचित और अन्यायपूर्ण है। दोषी पाए जाने पर दो साल की सजा और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी के विरोध में उन्होंने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन शुरू किया है। बीज विक्रेताओं का कहना था कि वह तो कंपनियों से सीलबंद पैक में आने वाला बीच ही बेचते हैं। ऐसे में उनको गलत नहीं ठहराया जा सकता। सोनीपत जिला कीटनाशक एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि बुधवार को करनाल में सभी जिलों से दो-दो प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रतिनिधियों की तरफ से सरकार से बातचीत की संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें