फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: लेबर कोड को लेकर छोटू राम चौक पर किया गया प्रदर्शन

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की ओर से मजदूर कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड को लागू करने के खिलाफ विरोध किया गया। लोगों ने पंचायत भवन में सभा करने के बाद छोटूराम चौक पर पहुंचकर चार लेबर कोड की प्रतियां जलाई गई। यह मांग की गई कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड तुरंत वापस लिए जाएं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए इसकी घोर निंदा की। संयुक्त किसान मोर्चा सोनीपत के सदस्य ईश्वर सिंह राठी, बलवीर सिंह, भगत सिंह, हंसराज राणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूर कर्मचारी विरोधी लेबर कोड तुरंत वापस ले नहीं तो आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे। इस दौरान डॉ. सत्यपाल रांगी, जयकरण दहिया, ईश्वर सिंह दहिया, बलबीर सैनी, सेवानंद, राज सिंह, सुरेश, वजीर सिंह, राजबीर मलिक, रामकुमार, मास्टर नफे सिंह मलिक, बीरमति, कविता भी मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें